Buxar News: चौसा में टेम्पो पलटने से दो जख्मी
बक्सर, जुलाई 4 -- Buxar News: चौसा। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित यादव मोड़ के पास शनिवार को एक यात्रियों से भरा एक टेम्पो सड़क पर बने गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में प्रखण्ड के कोचाढ़ी गांव के रहने वाले स्व. दुधनाथ सिंह के पुत्र 65 वर्षीय बिहारी सिंह और परमेश्वर सिंह के 50 वर्षीय पुत्र रामजस घायल हो गए। दोनों को सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। वहां से बिहारी सिंह को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.