बक्सर, सितम्बर 3 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित हनुमान मंदिर पर गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। अखंड ज्योति हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन एसटीपीएल के वरिष्ठ सलाहकार विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर कथाकार ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व की चर्चा करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सभी लोगों को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण जरुर करना चाहिए। कथा के श्रवण से जीवन सफल होता है। इस अवसर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी राम नगीना सिंह और संतोष कुमार यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जीवात्मा और परमात्मा के बीच महात्मा का होना जरूरी आयोजक ने बताया कि प्रतिदिन कथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक सुनाई जाएगी। ...