Buxar News: चौसा के रामजीत गोंड बने जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड द्वारा प्रखण्ड के पवनी गांव के रहने वाले रामजीत गोंड को पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने की है। इस पद पर उनकी नियुक्ति किए जाने पर बक्सर जिला के अनुसूचित जनजाति समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। रामजीत गोंड ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और जनजाति समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेंगे। बताया कि जनजाति समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने नीतीश कुमार सहित प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। (चौसा से सुधीर सिन्हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.