बक्सर, सितम्बर 28 -- Buxar News: मेरे सपनों का भारत में नन्हे कलाकारों ने भरी कल्पनाओं की उड़ान चौगाई, एक संवाददाता। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और कल्पनाशीलता को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड के पांचों संकुल संसाधन केंद्रों पर भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विकसित भारत की संकल्पना और प्रधानमंत्री का सेवा कार्य जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुति, विषय की समझ और अभिव्यक्ति क्षमता ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विकसित भारत के संकल्प पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा प्रत्येक संकुल से ...