Buxar News: चित्रकला कार्यशाला की नामांकन 18 अगस्त तक
बक्सर, अगस्त 16 -- Buxar News: युवा के लिए ---- बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में 20 अगस्त से छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन शुरु होगा। जबकि सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में टेराकोटा कार्यशाला का आयोजन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के तत्वाधान में इस छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन 25 अगस्त तक होगा। जिसमें 05 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि छठवें दिन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 18 अगस्त तक है। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन पत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय बक्सर में आकर दे सकते है। बताया कि चित्रकला कार्यशाला नामांकन की कार्रवाई मात्र 40 सीट और टेराकोटा कार्यशाला के लिए 20 सीट पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.