Buxar News: चक्रवाती तूफान अर्नब से चौसा में जनजीवन अस्त-व्यस्त
बक्सर, अक्टूबर 30 -- बारिश से जनजीवन और धान की फसल प्रभावित Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने जिले के साथ ही प्रखण्ड के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हालात यह है कि चक्रवाती तूफान के असर की वजह से गुरुवार की सुबह से शुरू हुई बारिश के शुक्रवार की रात तक लगातार होने से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और खराब मौसम के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। वहीं बाजारों और सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ रहा। हालत यह रही कि रोजमर्रा की जरुरत को छोड़कर अन्य सामानों की बिक्री करने वाले दुकानों पर भी इक्का-दुक्का ग्राहक नजर आए। इस वजह से सभी दुकानदारों के चेहरे पर चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह मायूसी दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.