Buxar News: चक्की में 126 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
बक्सर, अगस्त 4 -- Buxar News: पेज-03 के लिए चक्की, एक संवाददाता। चक्की थाने की पुलिस ने सोमवार की रात लक्ष्मण डेरा स्थित भागड पुल त्रिमुहानी के पास छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब का खेप छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बयासी की ओर से चक्की लाया जा रहा शराब का खेप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से 14 कार्टन में रखा 200 एमएल की बंटी-बबली ब्रांड की कुल 630 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.