बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: युवा के लिए --- असमंजस डिग्री कॉलेज की जमीन का एडीएम ने किया निरीक्षण 5 एकड़ 40.5 डिसमिल दान करने पर बनी थी सहमति चक्की, एक संवाददाता। चक्की में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करने मंगलवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह पहुंचे थे। हालांकि, निरीक्षण के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री और कॉलेज स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया को लेकर असमंजस बना हुआ है। जानकारी के अनुसार चक्की के भोला डेरा स्थित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए 5 एकड़ 40.5 डिसमिल जमीन निःशुल्क दान करने पर सहमति बनी है। पूर्व में प्रशासनिक स्तर पर जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी दी गई थी। बावजूद, अब तक र...