Buxar News: चंदन कुमार बने कृष्णाब्रह्म थाना के नए थानाध्यक्ष
बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। कृष्णाब्रह्म थाना को नया थानाध्यक्ष चंदन कुमार को बनाया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जिम्मेदारी उनके सामने होगी। बता दें कि पिछले 17 अगस्त को जारी तबादला आदेश के तहत कृष्णाब्रह्म के तत्कालीन थानाध्यक्ष रवि कुमार का स्थानांतरण सासाराम कर दिया गया था। उनके स्थान पर चंदन कुमार को कृष्णाब्रह्म थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। चंदन कुमार पूर्व में मुफस्सिल थाना में जेएसआई पद पर तैनात थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.