बक्सर, अगस्त 2 -- Buxar News: धनसोई, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवानिया गांव के बधार में रविवार को करंट से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गोरखनाथ सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ मवेशियों के लिए घास काट रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। करंट प्रवाहित होने से पूरा पेट झुलस गया। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन गंभीर अस्वस्था में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धनसोई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दि...