बक्सर, नवम्बर 7 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम में गांजा के साथ दो महिला और एक पुरुष सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल गठित करते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई है। मजिस्ट्रेट के रूप में सदर सीओ राहुल कुमार इटाढ़ी गुमटी प्रभारी गुड्डू चौधरी के साथ थे। छापेमारी टीम ने बोक्सा गांव में पहुंच कर चिन्हित घर में पहुंच कर जांच शुरू की। इस दौरान उक्त घर से उजले रंग के झोले में रखे काले रंग की दो पालीथिन से गांजा की पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा का कुल वजन 1.036 किलोग्राम है। इस दौरान मौके से अमरनाथ प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह सहित दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले म...