बक्सर, अगस्त 29 -- Buxar News: बक्सर। जिले में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि होने लगी है। करीब तीन दिन तक गंगा के जलस्तर में ठहराव व कमी के बाद शनिवार की शाम से एक बार फिर बढ़त देखी गई। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 58.73 मीटर आंका गया। जोंकि सुबह आठ बजे तक 58.69 मीटर था। यानी दस घंटे में करीब सेमी जलस्तर में वृद्धि हुई। बताया कि प्रतिदिन दो घंटे में 01 सेमी नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना है। ऐसे में जिले के लोगों को सतर्क रहना जरुरी है। प्रशासन ने भी लोगों को नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- UP Floods: वाराणसी में गंगा में धीमी गति से बढ़ाव फिर शुरू, प्रयागराज में बाढ़ के आसार कम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...