बक्सर, अगस्त 29 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में पुलिस ने गंगा किनारे बांध के पास झाड़ी में छिपा रखी गई 173 लीटर शराब बरामद की है। हालांकि इस मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब को झाड़ियों में छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अब जांच में जुटी है कि गंगा किनारे झाड़ी में इतनी मात्रा में शराब किसने और किस उद्देश्य से छिपाकर रखी थी। शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...