Buxar News: खुले में शौच को मजबूर हैं ग्रामीण
बक्सर, जुलाई 5 -- Buxar News: चक्की। अरक पंचायत के हेनवा दलित बस्ती में करीब दो हजार की आबादी रहने के बावजूद आज तक सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके कारण कई परिवारों के लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बाहर जाना असुरक्षित रहता है, जबकि दिन में भी काफी असुविधा होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन के लिए बस्ती में सामुदायिक शौचालय का निर्माण जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र शौचालय बनवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.