बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: पेज वन के लिए --- दुर्घटना आरा-बक्सर फोरलेन पर प्रतापसागर गांव के समीप ट्रक से टकराया डंफर केबिन के उड़े परखच्चे, दोनों के दबे शव को निकाल पोस्टमार्टम को भेजा डुमरांव(बक्सर),हमारे प्रतिनिधि। आरा-बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव के समीप सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में डंफर चालक और खलासी की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही। दुर्घटना की सूचना पर नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने में जुट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरा-बक्सर फोरलेन पर प्रतापसागर के समीप सड़क किनारे पहले से एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि प्रतापसागर के समीप डंफर चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसने ट्रक ...