बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: युवा के लिए -- बक्सर। नावानगर प्रखंड के खंडरीचा स्थित श्रीहरि शरण प्लस टू स्कूल प्रधानाध्यापिका कुमारी विमला सिंह सेवानिवृत हुई। इस अवसर पर विदाई समारोह आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलेश्वर कुमार पांडेय ने की। प्रधानाचार्या का एक बहुत ही लंबा कार्यकाल रहा है। उन्होंने सेवा के दौरान प्राचीन भारत में भारतीय नारी की स्थिति पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से पीएचडी का डिग्री हासिल किया थी। इस अवसर पर कौशल कुमार , प्रवीण कुमार, जितेन्द्र कुमार पाठक, राहुल कुमार,प्रवीण कुमार राय सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...