बक्सर, जुलाई 31 -- Buxar News: पेज पांच के लिए -- डुमरांव। कोरानसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले चार जुलाई को कोरानसराय बाजार से लापता एक दस वर्षीय बच्चे को पटना से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कोरानसराय निवासी भरत तुरहा अपने पुत्र सूरज कुमार के लापता होने की लिखित सूचना स्थानीय थाने को दी थी। इनका पुत्र घर से कोरानसराय बाजार सामान खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान लापता हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने कई जगहों पर खोजबीन की। लेकिन, स्थानीय स्तर पर कोई सुराग नही मिला। पटना रेलवे स्टेशन पर देखे जाने के बाद इसकी तत्काल सूचना विभागीय स्तर पर दी गई। जहां से पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...