Buxar News: कोरानसराय पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ा
बक्सर, अक्टूबर 27 -- Buxar News: डुमरांव। शराबकांड मामले में फरार चल रहे आरोपित को कोरानसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के मुंगांव गांव निवासी हलचल डोम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार आरोपी शराबकांड से जुड़े मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.