बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मोहल्ला में एक गृहस्वामी को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। बिजली कंपनी के अभियंताओं ने आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिजली कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि इस बात की सूचना मिली थी कि मीटर बाइपास कर बिजली चोरी की जा रही है। टीम तत्काल उपभोक्ता के यहां पहुंची और जांच शुरू की। जिसमें पाया गया कि मीटर बाइपास कर बिजली चोरी की जा रही है। उपभोक्ता पर 38 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बिजली चोरी में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...