बक्सर, जुलाई 11 -- Buxar News: युवा के लिए --- उल्लास पहली सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई दूसरी सूची प्रकाशित होने के बाद नामांकन कार्य पुनः शुरू होगा नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में स्नातक में नामांकन की पहली सूची के लिए निर्धारित प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई।

नामांकन प्रक्रिया कॉलेज सूत्रों के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित 83 छात्राओं में से कुल 72 छात्रों ने अंतिम तिथि तक नामांकन करा लिया है। प्रभारी प्राचार्य कृष्णकांत सिंह ने बताया कि पहली सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शेष रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची रविवार को जारी की जाएगी। दूसरी सूची प्रकाशित होने के बाद चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन पुनः शुर...