बक्सर, जुलाई 28 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। सरकार द्वारा प्रायोजित साईबर मंगलवार अभियान के तहत मंगलवार को मध्य विद्यालय केसठ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: खैरना इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया जागरूककार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में नावानगर थाना की एसआई ऋचा शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को साईबर क्राइम के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल साईबर ठग ओटीपी मांगने, फर्जी लिंक भेजने, लॉटरी लगने, नौकरी देने और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठग रहे है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी अंजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें, किसी को भी अपना ओटीपी, बैंक डिटेल, एटीएम का पिन और पासवर्ड साझा न करें।साइबर सुरक्षा के उपाय यदि किसी के साथ स...