बक्सर, अगस्त 21 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ----- नावानगर। सिकरौल पुलिस ने दीवान के बड़का गांव में छापेमारी कर एक किशोरी के अपहरण के फरार आरोपित भीम पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन माह पूर्व दीवान के बड़का गांव से एक किशोरी के लापता होने के बाद उसकी मां द्वारा थाने में अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान पूर्व में ही किशोरी को बरामद कर लिया गया था। लेकिन, नामजद आरोपित फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपित भीम पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा। अन्य बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...