बक्सर, जुलाई 16 -- Buxar News: 25 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराव पंचायत स्थित रौनी गांव में पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। शराब का कारोबार किराना दुकान की आड़ में चल रहा था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रौनी गांव में एक किराना दुकान से चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छोपमारी की। जहां से शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक उमेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलि ने उसे धर-दबोचा। पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से अ...