Buxar News: किराना दुकानदार से मारपीट, तीन नामजद
बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के मुनीम चौक स्थित एक किराना दुकानदार ने मारपीट की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। दुकानदार ने तीन को नामजद किया है। एफआईआर में गोला बाजार निवासी मो. अमन ने कहा है कि उसकी किराना की दुकान मुनीम चौक पर है। वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। तभी, उसी के मोहल्ले के सुधांशु कुमार, शिवम् कुमार व राजु गुप्ता पहुंचे। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के दुकानदारों ने मिलकर किसी तरह उसकी जान बचाई। जाते समय शिवम् कुमार ने उसके गल्ले से 20 हजार रुपए निकाल लिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दुकान पर पानी खरीदने गए युवक पर हमला साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जख्मी दुकानदार का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। (बक्सर से नवीन पाठक)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.