Buxar News: काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया
बक्सर, जुलाई 21 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाय। डीएम साहिला ने मंगलवार को नावानगर स्थित काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का भ्रमण कर वहां वन्यजीवों के संरक्षण, सुरक्षा व देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी वनरक्षी केशव कुमार ने डीएम को केंद्र में काला हिरणों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.