बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: मिलेगी सहायता बाल मित्र डेस्क पर 01 बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की तैनाती रहेगी बाल मित्र डेस्क पर आए बच्चों को मानसिक तनाव से उतारने का प्रयास फोटो संख्या- 21, कैप्सन- बक्सर नगर थाना। बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के सभी थानों में बाल मित्र डेस्क की स्थापना की गई है, ताकि बच्चों से जुड़े मामलों और अपराधों की सुनवाई एक सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में हो सके। यह कार्य पुलिस मुख्यालय के आदेश पर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 02 अक्टूबर से होगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: एसएसपी के निर्देश पर सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क सक्रियबाल मित्र डेस्क का उद्देश्य पुलिस प्रशासन का यह प्रयास है कि इस व्यवस्था के माध्यम से बच्चों को पुलिस स्टेशन में एक भयमुक्त और दोस्ताना वातावरण मिले। ताकि, वे बिना किसी डर के अपनी बात कह स...