बक्सर, अगस्त 14 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के ईकिल गांव में बिजली करंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव के योगेंद्र सिंह का पुत्र निर्मल महतो ( 25 वर्ष ) है। जो शुक्रवार की दोपहर में अपने धान की फसल में खाद डालने के लिए बधार में जा रहा था। तभी, पोल से टूटकर गिरे करंट प्रवाहित बिजली तार के सम्पर्क के आ गया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवर्षा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की करवाई चल रही है। इधर युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया है। माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ( ना...