बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। गायघाट पंचायत के नंदपुर गांव में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान विजय यादव पिता गणेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय यादव दियारा से रबी की बुआई कराकर देर शाम घर लौटे थे। इसी दौरान उन्हें घर के पीछे बिजली का तार गिरे होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे उसकी जानकारी चले गए। इसी दौरान अंधेरा होने के चलते वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद घटना की जानकारी परिजन तथा आसपास के लोगों को हुई तब तक उनकी मौत हो गई थी। इस घटना से गांव के लोग काफी मर्माहत देखे गए। वही विजय यादव की मौत ...