बक्सर, अगस्त 24 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- मातम कपड़ा आयरन करने के दौरान करंट लगने से शिक्षक की मौत मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अनाथ हुये तीन बच्चे धनसोई। हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरहना गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की मौत के साथ ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन बच्चे यतीम हो गए। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। महिलाओं की चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया था। मृत शिक्षक की पहचान अशोक कुमार राम (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वे राजपुर पंचायत के जैतपुरा गांव में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे।

शिक्षक की मौत का कारण ग्रामीणों के अनुसर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास शिक्षक अशोक कुमार अपने घर के कमरे में आयरन कर रहे थे। तभी, अचानक आयरन में करंट प्रवाहित होने लगा। ...