बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर, कार्यालय संवाददाता। अंतिम सोमवारी को लेकर कांवरियों को कोई परेशानी नहीं हो इसे लेकर जिला प्रशासन एलर्ट है। कांवरियों के गुजरने वाले हर रास्ते की निगरानी की जाएगी। शहर में इसके लिये तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी के साथ पुलिसबल तैनात रहेंगे। नगर परिषद ने भी अपनी तरफ से तैयारी कर रखी है। सीसीटीवी हर मोड़ पर लग चुका है, जिसकी हर सूचना के लिये कंट्रोल रूम में डिसप्ले बोर्ड लगाया जाएगा। कंट्रोल रूम बनाने और उसमें सारी सुविधाएं बहाल रहेगी। इसकी सारी जिम्मेवारी नगर परिषद को दी गई है। सिटी मिशन प्रबंधक और सीटी प्रबंधक ने बताया कि रामरेखा घाट से जल लेकर चलते ही कांवरियों की निगरानी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं रोड पर चलने वाले हर लोगों पर भी नजर रहेगी। किसी भी घटना पर पेट्रोलिंग...