बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- खेप मिली अहिरौली गांव में पप्पू यादव के घर में शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 78 लीटर शराब बरामद की गई बक्सर, हमारे संवाददाता। औद्योगिक पुलिस ने शुक्रवार को तीन स्थानों से शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान दो धंधेबाज भी पकड़े गए है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अहिरौली गांव में पप्पू यादव के घर में शराब की खेप छिपाकर रखी गई है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। जांच में पुलिस ने साढ़े बारह लीटर शराब पकड़ी। गृहस्वामी पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह लंबे समय से शराब की तस्करी में संलिप्त था। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में झाड़ियों के बीच शराब की खेप छिपाकर रखा गया है। पुल...