Buxar News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 59 लौटाए गए मोबाइल
बक्सर, अक्टूबर 5 -- Buxar News: बक्सर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 59 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। यह मोबाइल किसी न किसी माध्यम से चोरी या गुम हो गए थे। सभी मोबाइल मालिकों को सोमवार को एसपी कार्यालय में बुलाया गया था। जहां एसपी शुभम आर्य ने लौटाया। अपना मोबाइल पाकर लोग खुश हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उपभोक्ताओं का मोबाइल चोरी हो गया था या कहीं खो गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। साथ ही पीड़ित उपभोक्ताओं ने मोबाइल का ईएमआई नंबर भी उपलब्ध कराया था। उस आधार पर मोबाइल को खोज निकाला गया था। इसके बाद वातस्विक मालिकों केा लौटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.