बक्सर, अक्टूबर 27 -- स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 132 नामांकन Buxar News: युवा के लिए -- प्रक्रिया अब तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 132 छात्रों ने कराया नामांकन ऑन द स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि बुधवार निर्धारित की गई है नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पूर्व में जारी मेधा सूची के आधार पर नामांकन के बाद अब ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत भी छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने का अवसर दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत अब तक 53 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। वहीं, दोनों माध्यमों को मिलाकर कॉलेज में अब तक कुल 132 छात्र-छात्राएं नामांकन करा चुके हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केके सिंह ने बताया कि पूर्व में जारी मेधा सूची के आधार पर 79 विद्यार्थियों न...