बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में हुई चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करने पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सम्मानित किया।

घटना का विवरण उत्कृष्ट अनुसंधान और प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान अंचल निरीक्षक की अनुशंसा के आधार पर दिया गया। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व नया भोजपुर थाना स्थित स्कूल में अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर और बड़ी बैटरी की चोरी कर ली थी।

पुलिस की कार्रवाई विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी क...