बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: चौसा। सदर एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने सोमवार को मुफस्सिल थाना पर पहुंच कर यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न संचिकाओं की जांच कर लम्बित मामलों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...