बक्सर, जुलाई 16 -- Buxar News: युवा की लीड --- कार्यक्रम प्रशिक्षकों ने बताया कि बाढ़ आने पर घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए राज हाईस्कूल में बच्चों को किया गया जागरूक व प्रशिक्षित बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की दी गई जानकारी फोटो संख्या- 02, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव के राज हाईस्कूल के सभागार में बाढ़ आपदा से बचाव की जानकारी देते एसडीआरएफ के सहायक अवर निरीक्षक अशोक सिंह। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय राज हाईस्कूल परिसर में गुरुवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

बाढ़ प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ जैसी प...