बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: बक्सर। शहर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप एफओबी पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले चालक रामजी यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि 31 जुलाई को रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया था। मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान रामजी यादव (39 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी ग्राम बैरी, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में रेलवे के सुसंगत प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...