बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: पेज पांच के लिए --- राहत एसडीएम ने शर्तों के साथ वाहनों के परिचालन की अनुमति दी भारी वाहनों के परिचालन पर एसडीएम ने पूर्व में लगाई थी रोक डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। एन.एच.120 पर भारी वाहनों के परिचालन की अनुमति एसडीएम ने दे दी है। जर्जर होकर गढ्ढे में तब्दील हो चुके एन एच.पर भारी वाहनों के परिचालन पर एसडीएम ने पिछले 25 अगस्त को रोक लगा दी थी। रोक के बाद भी भारी वाहनों का परिचालन कोरानसराय बगेन गोला के रास्ते हो रहा था। जिसके कारण ग्रामीण सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो रही थी।

सड़क की स्थिति डुमरांव बाजार से होकर गुजरने वाली एन.एच.120 पर डुमरेजनी मंदिर के प्रवेश द्बार से पुराना भोजपुर के बीच सडक टूटकर गढ्ढे में तब्दील हो चुकी थी। भारी वाहनों के परिचालन के कारण छोटे वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया था। सुरक्षा के...