Buxar News: एक सितंबर को बनारपुर पैक्स चुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट
बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-04 के लिए चौसा, एक संवाददाता। बनारपुर पैक्स के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों सहित कुल तीन पदों के लिए कल एक सितंबर को वोट डालें जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज पासवान ने बताया कि मतदान केंद्र बनारपुर गांव में स्थित मध्य विद्यालय में बनाया गया है। यहां एक सितंबर को सुबह सात बजे शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में कुल 698 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे उसके बाद कल ही शाम को मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.