बक्सर, जुलाई 16 -- Buxar News: परेशानी पूरे दिन प्रखंड के गांवों में बिजली का कोई उपकरण नहीं चला हवा के हल्के झोंके व बारिश आते ही आपूर्ति काट दी जाती है नावानगर, एक संवाददाता। उमस भरी गर्मी में बिजली की कमी की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: उमस में बिजली का संकट, रातभर जागने को मजबूर उपभोक्ताबिजली ट्रिप की समस्या गुरुवार को नावानगर के लगभग सभी फीडर में बिजली ट्रिप होने की समस्या बनी हुई थी। जिसके चलते जन जीवन पर इसका काफी बुरा असर पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह तीन बजे ही नावानगर के सभी चारों फीडर में बिजली कट गई थी, और पूरे दिन ट्रिप होती रही। बिजली के आने व जाने का क्रम ऐसा बना था, कि लगातार 10 मिनट तक भी बिजली नहीं रही। इसके चलते पूरे दिन प्रखंड के गांवों में बिजली का कोई भी उपकरण नहीं चल पाया। पानी क...