Buxar News: उचक्कों ने उड़ाए तीन लाख रुपये
बक्सर, सितम्बर 3 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र एसबीआई मुख्य ब्रांच से इटाढ़ी घर जाने के दौरान उचक्कों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में इटाढ़ी निवासी निवासी काली प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने एसबीआई मेन ब्रांच से तीन लाख रुपए की निकासी की थी। एक थैला में रुपये को रख दिया। इसके बाद पीपी रोड पहुंचे। जहां से ई-रिक्शा पकड़ मॉडल थाना आए। इसके बाद इटाढ़ी जाने के लिए ऑटो पकड़ा। जब वह घर पहुंचे तब देखा कि उनका थैला फटा हुआ है और रुपये नहीं हैं। इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: टेम्पो से उतरने के बाद 17 हजार गायब, जांच में जुटी पुलिस बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.