बक्सर, जुलाई 31 -- Buxar News: बक्सर। शहर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए बने एफओबी पर शुक्रवार को अचानक ट्रैक्टर चढ़ने से लोग आश्चर्यचकित हो गए। पास के किसी भवन से इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से फेसबुक पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि इटाढ़ी रोड की तरफ से एफओबी पर एक ट्रैक्टर चढ़ने का प्रयास करते दिखा। हालांकि यहां लोहे की पोल लगाई गई है। बावजूद ट्रैक्टर के चढ़ने से अन्य दो पहिया चालक सहम से गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही पर स्थानीय व रेल प्रशासन को त्वरित संज्ञान लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...