बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: विकट समस्या धरना को लेकर पूर्व में अधिकारियों को दी गई थी सूचना, पर नहीं खुला क्रॉसिंग इटाढ़ी गुमटी बंद होने से छात्र-छात्राओं, मरीजों के साथ बुजुर्गों को होती है परेशानी फोटो संख्या 15 कैप्शन - सोमवार को नारेबाजी करते इटाढ़ी गुमटी के पास अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के सदस्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के इटाढ़ी व राजपुर प्रखंड से जोड़ने वाले इटाढ़ी गुमटी पर फ्लाई वर बनाया गया। ताकि आम जनता को जाम से निजात मिल सके। रेलवे प्रशासन ने रेलवे गुमटी को बंद कर दिया। इसी बीच नवनिर्मित फ्लाई ओवर के निर्माण में गड़बड़ी सामने आई। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाई ओवर बंद कर दिया गया। लेकिन, रेलवे गुमटी को नहीं खोला गया। जिससे जिलेवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें जिला दल...