बक्सर, अगस्त 19 -- Buxar News: पेज- 04 के लिए बक्सर। सिमरी प्रखंड अंतर्गत आशा व आशाफैसिलिटेटर को लगभग आठ माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर काफी आक्रोश है। इस संबंध में राज्य के उपाध्यक्ष व जिला संयोजक अरुण कुमार ओझा ने सीएमस को लिखित आवेदन दिया है। बताया कि आवंटन रहते हुए समय से आशा व आशा फैसिलिटेटर का भुगतान नहीं होने से काफी आक्रोश है। कहा कि सीएस को यह जांच करने के लिए दिया है कि क्या सिमरी प्रखंड में दिसंबर से जुलाई तक स्वास्थ्य प्रबंधक व वीसीएम का भुगतान हुआ है या अन्य मद की राशि की निकासी हुई है कि नहीं। कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर तमाम प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता है। तो आंदोलन कार्यक्रम तय किए जाएंगे। जिसकी सारी जवाब दे ही स्वास्थ्य प्रशासन की होगी। ज्ञातव्य हो कि स्वास्थ्य विभाग की आशा रीढ़ है जो कोरो...