बक्सर, अक्टूबर 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- झड़प आशा पड़री गांव में गुरूवार की सुबह में घटी घटना पांच घायलों को सदर अस्पताल किया गया है रेफर सिमरी, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से 10 अधिक लोग जख्मी हो गए। उनमें एक पक्ष के चंदन कुमार, महिमा कुमारी, विमला देवी, शंकर कुमार साह, मिठू साह व संजय गुप्ता शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अजमत अली, किस्मत अली, अब्दुल रहीम व मोहम्मद रहीम समेत अन्य लोग जख्मी हैं। घटना के बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में पांच ...