बक्सर, अक्टूबर 17 -- Buxar News: बक्सर। शहर के बाइपास रोड नया बस स्टैंड के समीप हनुमान नगर निवासी फूलमती देवी के निधन पर शनिवार को शोक सभा आयोजित की गयी। वे आशा कार्यकर्ता भी थी। गंगा सागर साह उर्फ बड़क साह के नेतृत्व में आयोजित सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सगे-संबंधियों ने बताया कि वे बेहद कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थीं। उनके असमय निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...