बक्सर, अक्टूबर 9 -- Buxar News: त्योहारी सीजन में टिकट दलालों पर आरपीएफ की पैनी नजर बक्सर, हमारे संवाददाता। त्योहारी सीजन में टिकट दलालों पर आरपीएफ की पैनी नजर है। इस पर अंकुश लगाने के लिए उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर छापेमारी एवं निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके पास से अग्रिम यात्रा तिथि का एक स्लीपर क्लास तत्काल आरक्षण टिकट बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि टिकट दलाली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चोरी के चार मोबाइल के साथ तीन किये गये गिरफ्तार आगामी त्योहारी सीजन के दौ...