बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: नावानगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हुये रहमत हुसैन, शमसाद व नौशाद का पुलिस द्वारा नावानगर सीएचसी में इलाज कराया गया है। इस संबंध में रहमत हुसैन द्वारा मुन्ना इदरीशी व समीर इदरीशी को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। रहमत हुसैन ने बताया कि उसके परिवार की एक युवती से छींटाकसी किए जाने की घटना के बाद पूछे जाने पर आरोपितों ने मारपीट की। जिसमें उसका सिर फट गया और गंभीर चोट आई है। उसे बचाने गए शमसाद व नौशाद के साथ भी नामजदों ने मारपीट की। जिसमें दोनों का सिर फट गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त है, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया च...