बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: फोटो श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए गए हैं कई प्रबंध आश्रय स्थलों की बदहाली से श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सावन माह की दूसरी सोमवारी और उसके अगले दिन पड़ने वाली शिवरात्रि के अवसर पर बाबा यहां के प्राचीन बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों के पहुंचने की संभावना है। दूर दराज से खराब मौसम के बाद भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर रविवार की शाम से ही यहां प्रारंभ हो गया। देर शाम तक हजारों श्रद्धालु मंदिर के आसपास डेरा जमा चुके थे। वहीं बक्सर से गंगाजल लेकर कांवरियों के भी मध्य रात्रि के बाद से पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा। मध्य रात्रि के بعد मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालु तथा कांवरियों के जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना के लिए खोल दिया जाएग...