Buxar News: आज बनारपुर पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान
बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: पेज चार के लिए ----- चौसा, एक संवाददाता। बनारपुर प्राथमिक कृषि साख सोसाइटी लिमिटेड (पैक्स) के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज पासवान ने बताया कि बनारपुर पैक्स के अध्यक्ष पद और कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बनारपुर गांव में स्थित मध्य विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसके बाद शाम में ही प्रखण्ड कार्यालय पर बनाए गये मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू कर देर शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर सभी विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.